अंकुरित हरी मूंग दाल के सेवन से मिलेगी इन 6 बीमारियों से मुक्ति

अंकुरित हरी मूंग दाल के सेवन से मिलेगी इन 6 बीमारियों से मुक्ति

सेहतराग टीम

अक्सर बताया जाता है कि दाल खाना से शरीर सेहतमंद रहता है। इसलिए कई बार मरीज के बीमार पड़ने पर डॉक्टर उन्हें दाल का पानी पीने की सलाह देते हैं। दाल में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दाल का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं, जैसे कि हरी मूंग दाल का सेवन अंकुरित रूप में करना। इसका सेवन करने से आपको कई बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं कि इससे क्या फायदा होता है।

पढ़ें- प्री डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में फायदेमंद है मूंग का पानी, सुबह खाली पेट ऐसे पिएं

अंकुरित मूंग दाल खाने के फायदे (health benefits of eating sprouted mung beans or Hari Moong Dal in Hindi):

​डायबिटीज कंट्रोल रहे

अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन करने से डायबिटीज के मरीज को बहुत फायदा होता है यानी इसका सेवन रामबाण औषधि की तरह कार्य करेगा। मूंग दाल में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने की क्षमता होती है।ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होने से डायबिटीज का खतरा कम होता है। इस कारण अंकुरित मूंग दाल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

वजन घटाए

अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन वजन घटाने के लिए या फिर मोटापे की चपेट में आने से बचाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह शरीर में फैट को बढ़ने से रोकती है और आपके वजन को संतुलित बनाए रखता है। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप खाना कम खाते हैं जिससे वजन संतुलित रहता है।

​हृदय रोगों से बचाए

हृदय रोगों से बचे रहने के लिए से बचने के लिए अंकुरित मूंग दाल का किया गया सकारात्मक रूप से फायदे पहुंचाएगा। इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मूंग दाल में दिल को होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने का विशेष गुण पाया जाता है। इस कारण आप चाहें तो हरी मूंग दाल का सेवन करके अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं।

​इम्युनिटी बूस्ट करे

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए कई तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, मूंग दाल में इम्यून सेल्स को मजबूत बनाए रखने का विशेष गुण पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वह अंकुरित मूंग दाल का सेवन जरूर करें। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं और उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या अभी लगातार बनी रहती है।

​फोलेट का अच्छा स्रोत

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान फोलेट नामक पौष्टिक तत्व की अधिक मात्रा में जरूरत पड़ती है। यह भ्रूण को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। खासकर महिलाओं को पहली तिमाही में फोलेट की ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं चाहें तो अंकुरित मूंग दाल का सेवन एक हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

प्रजनन क्षमता को मजबूत करे

शादीशुदा लोगों को अंकुरित मूंग दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। अंकुरित हरी मूंग दाल में प्रजनन क्षमता को सुचारू रूप से सक्रिय अवस्था में बनाए रखने का प्रभाव पाया जाता है। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है और यौन हार्मोन को भी पर्याप्त मात्रा में बनाती है। इसलिए प्रजनन क्षमता को मेंटेन बनाए रखना चाहते हैं तो इसका सेवन एक अच्छा विकल्प होगा।

 

इसे भी पढ़ें-

कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखती हैं ये 6 चीजें

बिना तेल के खाने से मोटापा हमेशा रहेगा दूर, जानें कैसे करें जीरो ऑयल कुकिंग

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।